केंद्रीय सड़क एवं आधारभूत ढांचा फंड (सीआरआईएफ) में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए 99.69 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पहली किस्त के रूप में जारी की गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और उच्च मंत्रालय ने इस संबंध में हिमाचल सरकार को एक पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
फलों के समर्थन मूल्य पर राजनीति कर रहे विरोधी: गणेश
हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा है कि कांग्रेस और वामपंथी नेता सेब, आम, नींबू, संतरा के समर्थन मूल्य पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। दस साल में पहली बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समर्थन मूल्य में एक रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि की है, यह आज तक की सरकार के घोषित मूल्य से सबसे अधिक है।
कांग्रेस और वामपंथियों को पिछले रिकॉर्ड को ध्यान में रखकर बयानबाजी करनी चाहिए। सरकार ने गत तीन साल में 2.50 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की है। साल 2021 में 1 रुपया प्रति किलो की वृद्धि आज तक की सबसे अधिक है।