फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों होमगार्डों के लिए अच्छी खबर, नौकरी से संकट खत्म

Fri, 05 Aug 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के करीब छह हजार होमगार्डों को सरकार ने राहत दी है। सरकार ने होमगार्ड विभाग को साफ किया है कि गृहरक्षकों की ड्यूटियों को कम नहीं किया जाएगा। निर्देशित किया है कि विभाग भत्ते के लिए सरकार को बजट की डिमांड भेजें। हाल ही में सरकार ने करीब 34 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


राशि जारी होने के बाद अब होमगार्ड स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे सकेंगे। दरअसल, कुछ समय पहले बजट की कमी से स्वास्थ्य विभाग ने होमगार्डों की सेवाएं लेने से इनकार कर दिया था। विभाग का कहना था कि वह गृहरक्षकों के वेतन-भत्तों का वहन नहीं कर सकता।

स्वास्थ्य विभाग के इनकार के बाद होमगार्ड विभाग ने भी गृहरक्षकों की ड्यूटियां कम कर दीं। विभागीय सूत्रों की मानें तो सरकार ने कहीं भी होमगार्डों की ड्यूटी कम करने को नहीं कहा है। अब विभाग बजट की डिमांड भेजेगा, उसी आधार पर सरकार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहरक्षकों के लिए हो गया था संकट

होमगार्डों की ड्यूटी कम करने की चर्चा शुरू हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के इनकार के बाद होमगार्ड विभाग ने बजट की डिमांड नहीं भेजी और गृहरक्षकों की ड्यूटी कम हो गई। इसके चलते इनके लिए परिवार का पेट पालने का संकट खड़ा होने लगा था।

विभागीय सूत्रों की मानें तो सरकार अगले साल होने वाले चुनावों में होमगार्डों और उनके परिवार वालों की नाराजगी का रिस्क नहीं लेना चाहती थी। इसके बाद सरकार ने यह कदम चुनावी वर्ष के चलते उठाया है।

प्राइवेट सिक्योरिटी लेने के आदेश नहीं हुए वापस
सरकार ने भले ही गृहरक्षकों के लिए बजट जारी किया हो, लेकिन अभी निजी सुरक्षा एजेंसियों को हायर करने के आदेश को वापस नहीं लिया है। इस वजह से अभी भी कुछ होमगार्डों का भविष्य अधर में है।

दरअसल, कुछ समय पहले सरकार ने नोटिफिकेशन जारी की थी कि सभी सरकारी विभाग अब निजी सुरक्षा एजेंसियों की सेवाएं लेंगे। गृह विभाग की ओर से जारी इस आदेश के बाद कुछ विभागों ने गृहरक्षकों की सेवाएं लेना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें