शिमला के 135 खिलाड़ियों ने एक साथ कराटे की ब्लैक बेल्ट हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। रूट्स कंट्री स्कूल कोटखाई के छात्रों का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है।
छात्रों ने एक साथ 20 अक्तूबर 2013 को शिगोकान गोजू रियू कराटे की ब्लैक बेल्ट की परीक्षा में भाग लेकर ब्लैक बेल्ट अपने नाम की।
शिगोकान गोजू रियू कराटे इंडिया के प्रधान महासचिव पीएस पंवर और रूट्स कंटी स्कूल बागी के प्रधानाचार्य सुनील रोहटा, सेनसई दिनेश ठाकुर ने यह बात पत्रकार वार्ता में कही।
पंवर ने कहा कि शिगोकान गोजू रियू कराटे संस्था स्कूल में 2010 से लेकर छात्रों को प्रशिक्षण दे रही है। सैनडाई अनिल कुमार जिस्टा बतौर प्रशिक्षक छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
आज तक किसी भी संस्थान में एक साथ सौ से अधिक खिलाड़ियों ने परीक्षा पास नहीं की है। स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील रोहटा और शिक्षिका कृति रोहटा ने सभी छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी है।
आल इंडिया प्रतियोगिता में जीते 56 मेडल
इंदिरा गांधी खेल परिसर में दस से बारह मई तक हुई ऑल इंडिया शिगोकान कराटे प्रतियोगिता में रूट्स कंट्री स्कूल के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 56 मेडल जीते।