फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikramaditya Singh: 'रोहतांग टनल कांग्रेस की देन, मोदी ने किया सिर्फ उद्घाटन'

Fri, 17 May 2024 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

रोहतांग सुरंग का निर्माण लाहौल के लिए कांग्रेस की बहुत बड़ी देन है। भाजपा का इसमें कोई भी योगदान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ इसका उद्घाटन किया है। तत्कालीन यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इसके लिए बजट दिया था।
विज्ञापन
लाहाैल में विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है। रोहतांग सुरंग का निर्माण लाहौल के लिए कांग्रेस की बहुत बड़ी देन है। भाजपा का इसमें कोई भी योगदान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ इसका उद्घाटन किया है। तत्कालीन यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इसके लिए बजट दिया था। शुक्रवार को लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में चुनावी जनसभा में विक्रमादित्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का जनजातीय क्षेत्रों से बहुत लगाव था। आज इस क्षेत्र में जितना भी विकास हुआ है, वह सब वीरभद्र सिंह की ही देन रहा है।

विज्ञापन


कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ वन अधिकार अधिनियम प्रदेश सरकार ने पारित कर दिया है और यह अभी प्रदेश के राज्यपाल के पास स्वीकृति के लिए लंबित पड़ा है। कहा कि भाजपा की प्रत्याशी कंगना ने बौद्ध धर्म के प्रमुख दलाई लामा पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उसके लिए प्रदेश के लोग विशेष तौर पर प्रदेश के बौद्ध धर्म के अनुयायी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। चुनाव की शूटिंग के बाद चार जून काे वह अपनी फिल्मी दुनिया में लौट जाएंगी। इस दौरान लाहौल-स्पीति विस के उनचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार अनुराधा राणा भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें