फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtang Pass: हिमपात होने तक पर्यटकों के लिए बहाल रहेगा रोहतांग दर्रा, बीआरओ की मौजूदगी से होगा सफर सुरक्षित

Wed, 22 Nov 2023 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

 प्रशासन इस बार हिमपात होने तक रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल रखेगा। दर्रे में बीआरओ की मौजूदगी से सफर सुरक्षित है साथ मनाली पुलिस की गुलाबा व मढ़ी चेक पोस्ट भी पर्यटकों का सहारा बनी हुई है। 
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-विदेश के पर्यटक इस वर्ष नवंबर में भी रोहतांग दर्रे में बर्फ के दीदार कर रहे हैं। इस बार मौसम साफ है और सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बहाल है। प्रशासन इस बार हिमपात होने तक रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल रखेगा।

विज्ञापन


दर्रे में बीआरओ की मौजूदगी से सफर सुरक्षित है साथ मनाली पुलिस की गुलाबा व मढ़ी चेक पोस्ट भी पर्यटकों का सहारा बनी हुई है। प्रशासन का भी प्रयास है कि इस बार पर्यटन सीजन लंबे समय तक मंदा रहा है तो रोहतांग को जब तक हो सके बहाल रखा जाए।

मनाली की ओर पुलिस गुलाबा में जबकि लाहौल की ओर पुलिस कोकसर में आने जाने वालों का रिकॉर्ड रख रही है। परमिट प्राप्त वाहनों को ही पुलिस पोस्ट से आगे भेजा जा रहा है। रोहतांग दर्रे में पर्यटकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस जवान भी मढ़ी से रोहतांग के बीच नजर रखे हुए हैं। सभी पर्यटकों को दर्रे से भेजने के बाद पुलिस जवान अपनी अस्थाई पुलिस चौकी मढ़ी पहुंचते हैं।
विज्ञापन


गौर रहे कि पिछले दिनों ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबारियों को राहत मिली थी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि गुलाबा व मढ़ी में पुलिस जवान तैनात हैं। परमिट प्राप्त वाहनों को ही गुलाबा से आगे भेजा जा रहा है।

रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस संबंध में एसड़ीएम मनाली रमण शर्मा ने बताया कि जब तक बर्फ नहीं पड़ती तब तक पर्यटकों को रोहतांग भेजा जाएगा। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि पर्यटक आसानी से बर्फ के दीदार कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें