1200 वाहनों के लिए उचित पार्किंग और शौचालय व्यवस्था होने पर दर्रा शनिवार से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
सैलानी शनिवार से रोहतांग दर्रा पर बर्फ के बीच अठखेलियां कर पाएंगे। शुक्रवार को प्रशासन और बीआरओ की टीम ने रोहतांग में निरीक्षण किया। सभी सुविधाएं होने पर रोहतांग को पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार तक पर्यटकों को मढ़ी तक जाने की अनुमति थी।
प्रशासन से एडीएम कुल्लू विनय सिंह, एसडीएम मनाली ज्योति राणा, डीएफओ कुल्लू नीरज चड्ढा, डीएसपी मनाली पुनीत रघु, बीआरओ कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र और अन्य ने दर्रा पर विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। 1200 वाहनों के लिए उचित पार्किंग और शौचालय व्यवस्था होने पर दर्रा शनिवार से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया है।
रोहतांग में 32 शौचालयों की व्यवस्था की गई है। दर्रा जाने के लिए ऑनलाइन परमिट को लेकर पहले ही व्यवस्था जारी की जा चुकी है। शनिवार के लिए बुक किए गए ऑनलाइन परमिट के जरिये पर्यटक रोहतांग के दीदार कर सकेंगे।