फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: रोहड़ू में मकान में लगी आग से जिंदा जला व्यक्ति

Sun, 14 Nov 2021 07:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक आग शनिवार रात करीब 10 बजे लगी। उस समय मकान मालिक राजदेव अकेले घर पर सो रहे थे, जबकि परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित दोगरी में काम से गए थे।
विज्ञापन
छह कमरों का मकान पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़गांव तहसील की खरशाली पंचायत के खोपटूवाड़ी गांव में शनिवार रात मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की घटना में छह कमरों का मकान पूरी तरह जल गया। इस अग्निकांड में करीब दस लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मृतक की पहचान राजदेव (46) पुत्र कंवर सिंह के रूप में हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन के मुताबिक आग शनिवार रात करीब 10 बजे लगी। उस समय मकान मालिक राजदेव अकेले घर पर सो रहे थे, जबकि परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित दोगरी में काम से गए थे। मकान में अचानक उठी आग की लपटों को दूर के गांव लड़ौट से देखा गया, जिस पर कुछ लोगों ने साथ के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

बाद में दमकल कर्मियों की मदद से शव बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी चिड़गांव अश्वनी ठाकुर ने बताया कि मामला दर्जकर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन में जुट गई है। वहीं, एसडीएम रोहड़ू सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रभावित परिवार को संपत्ति के नुकसान पर फौरी तौर पर दस हजार रुपये, व्यक्ति की मौत पर भी परिवार वालों को दस हजार रुपयों के अलावा राशन, बर्तन, कंबल और तिरपाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें