फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: रोहित ठाकुर बोले- हिमाचल के 427 स्कूलों को लोगों ने लिया गोद

Mon, 21 Oct 2024 11:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के कायाकल्प के लिए कई नवाचार कदम उठाए हैं। ऐसी ही पहल अपना विद्यालय द हिमाचल स्कूल अडॉप्शन प्रोग्राम है। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के कायाकल्प के लिए कई नवाचार कदम उठाए हैं। ऐसी ही पहल अपना विद्यालय द हिमाचल स्कूल अडॉप्शन प्रोग्राम है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के लोग राजकीय पाठशालाओं को गोद लेकर अपनी सहभागिता को सुनिश्चित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की सफलता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 427 विद्यालयों को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की ओर से गोद लिया गया है। बिलासपुर में 21, चंबा में 48, हमीरपुर में 32, कांगड़ा में 35, किन्नौर में 2, कुल्लू में 18, मंडी में 66, शिमला में 117, सिरमौर में 1 और सोलन में 96 स्कूल गोद लिए गए हैं। 

विज्ञापन


 इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सामूहिक भागीदारी बढ़ाकर उन्हें सामाजिक कार्यों से जोड़ा जा रहा है। कॅरिअर परामर्श, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अन्य विषयों का समग्र ज्ञान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, नशे की प्रवृत्ति आदि आदतों से आज का युवा समाज से विमुख हो रहा है।   युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारियों का बोध करवाने के लिए यह योजना मील पत्थर साबित हो रही है। योजना के तहत गोद लिए विद्यालयों में जाकर बच्चों की कॅरिअर काउंसलिंग, नशे की बुराईयों, महिला सशक्तीकरण, कानूनी जानकारी और मौलिक कर्त्तव्यों की जानकारी दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें