फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित और रीचा को बेस्ट एथलीट का खिताब

Sat, 22 Nov 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर कॉलेज में इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट में पुरुष वर्ग की 10 हजार मीटर दौड़ में मंडी के रमेश प्रथम, हमीरपुर के राम किशोर द्वितीय और बिलासपुर के विजय कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में जोगिंद्रनगर की कांता प्रथम, हमीरपुर की नेहा द्वितीय और जोगिंद्रनगर की अंजली तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


ट्रिप्पल जंप में भटोली के चंदन प्रथम, पालमपुर के हरीश द्वितीय, चंबा के धीरज कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग हाई जंप में बंगाणा की बबीता प्रथम, नादौन अंकिता द्वितीय तथा बिलासपुर की पूनम तीसरे, पुरुष वर्ग में 4 गुणा 100 रिले दौड़ में हमीरपुर के अरुण, संदीप, विकास, रोहित प्रथम और धर्मशाला के निहाल, अजय अंशुल, कुशल द्वितीय तथा जोगिंद्रनगर के अभिनाश, भाग सिंह, यशवंत, निशांत तृतीय स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में धर्मशाला की कामिनी, रीचा, अनु, आरती प्रथम, हमीरपुर की अर्चना, संतोष , पूनम, पूजा द्वितीय और जोगिंद्रनगर की शालू, मीनाक्षी, मीना और कांता तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर की दौड़ में मंडी के संजय प्रथम, हमीरपुर के राम किशोर और सुंदरनगर के ओम प्रकाश तीसरे, डिस्कस थ्रो में नालागढ़ के अभिषेक प्रथम, चंबा के यासीन द्वितीय और पीजी शिमला के ऋषि तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में हमीरपुर के संदीप, कुल्लू के रूप सिंह और बैजनाथ के विपुल राणा तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में धर्मशाला की रीचा प्रथम, मंडी की अनीता ठाकुर द्वितीय और कुल्लू की रोशनी देवी तीसरे स्थान पर रहीं। हमीरपुर के रोहित चौहान तथा धर्मशाला की रीचा शर्मा बेस्ट एथलीट चुने गए।

महिला वर्ग में धर्मशाला कॉलेज की टीम चैंपियन और जोगिंद्रनगर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में हमीरपुर कॉलेज की टीम चैंपियन और पालमपुर कॉलेज की टीम उप विजेता रहे। विजेताओं को मुख्यातिथि राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें