चार मील के पास एनएच की कटिंग का कार्य चल रहा था। अचानक पहाड़ी से चट्टानें ट्रक पर गिर गईं और इनकी चपेट में आने से ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय मजदूरों और लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को बाहर निकाला।
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के निकट चार मील के पास एक मालवाहक ट्रक टाटा 407 पर पहाड़ी से अचानक चट्टानें गिर गईं। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक चार मील के पास एनएच की कटिंग का कार्य चल रहा था। अचानक पहाड़ी से चट्टानें ट्रक पर गिर गईं और इनकी चपेट में आने से ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय मजदूरों और लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। उधर, हादसे की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। हादसे से सभी वाहन चालकों में दहशत का माहौल हो गया है। उधर, एनएच के इस कार्य पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सुरक्षित तरीके से काम क्यों नहीं हो रहा। अब तक एनएच के कार्य के चलते कई हादसे हो चुके हैं और कई लोग इन हादसों का शिकार हो चुके हैं। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने भी लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिए हैं।