फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मोत्सव में गायन और रॉकबैंड स्पर्धाएं भी होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ जून को पुरस्कृत किए जाएंगे विजेता, छह जून को लोक गायक कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में गायन, नृत्य और रॉक बैंड की प्रतियोगिताएं भी होंगी। इनके विजेताओं को आठ जून को होने वाली अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार से पहले प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पुरस्कार भी मिलेगा।
विज्ञापन

एडीसी शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सांस्कृतिक संध्या में 5 जून को अरुणोदय, छह जून को पहाड़ी लोक गायक कुलदीप शर्मा प्रस्तुति देंगे। सात जून को बाबा हंसराज रघुवंशी और आठ जून को अंतिम संध्या में गुरु रंधावा प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम रात दस बजे तक चलेंगे। दिन के समय शहर के मालरोड सहित अन्य स्थानों पर अलग-अलग प्रदेशों से बुलाए सांस्कृतिक दल प्रस्तुतियां देंगे। ग्रीष्मोत्सव में लोगों को पूरा दिन कार्यक्रम देखने के लिए मिलेंगे। दो साल पूर्व ग्रीष्मोत्सव में बुलाए लोक कलाकारों को भुगतान न किए जाने के सवाल के जवाब में एडीसी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कहा कि यदि ऐसा है, तो भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें