फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में आज शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, कम चीरे से रिकवरी भी जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्जरी विभाग के चिकित्सक करेंगे पहले तीन सर्जरी, आईजीएमसी में गायनी के साधारण ऑपरेशन भी होंगे, वार्ड तैयार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे करेंगे रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को सुबह ग्यारह बजे रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ करेंगे। चमियाना में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ बीते साल अगस्त में हो चुका है। रोबोटिक सर्जरी में जहां चीरे कम लगते हैं वहीं मरीज ठीक भी जल्द होता है।

अब आईजीएमसी और कमला नेहरू अस्पताल के मरीजों को रोबोटिक सर्जरी की यह आधुनिक सुविधा मिलेगी। पहले दिन आईजीएमसी के सर्जरी विभाग के प्रशिक्षित चिकित्सक रोबोटिक सर्जरी करेंगे। इसमें सर्जरी विभाग के चार चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया है। अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से बुधवार को दक्ष सर्जन की मौजूदगी में तीन सर्जरी होंगी। कमला नेहरू अस्पताल से कुछ महिला मरीजों को आईजीएमसी शिफ्ट किया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मुख्यमंत्री के आदेश पर गायनी के ऑपरेशन भी आईजीएमसी में होंगे। अब तक गायनी के ऑपरेशन कमला नेहरू अस्पताल में होते थे। इसके अलावा रोबोटिक सर्जरी के नए ऑपरेशन थियेटर के ठीक सामने गायनी के मरीजों के ऑपरेशन के लिए अलग से ऑपरेशन थियेटर बनाया है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बुधवार को पहली बार आईजीएमसी में कमला नेहरू अस्पताल से शिफ्ट की दो महिला मरीजों के ऑपरेशन साधारण तकनीक से होंगे। यहां 30 बिस्तरों की क्षमता के वार्ड बनाए हैं। इसमें ऑक्सीजन सहित हर तरह की उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं हैं। आईजीएमसी में सरकार ने 30 करोड़ से रोबोट की खरीद की है। रोबोटिक सर्जरी में चीरे कम लगते हैं और इससे सर्जरी वाले मरीज की रिकवरी जल्द होती है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ करने के बाद आईजीएमसी में ही एक संस्था राइट जस्टिस एक्शन फॉर ऑल वुमन एंड गर्ल्स विषय पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन



रोबोटिक सर्जरी के लिए तैयारियां पूरी : एमएस
आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी के शुभारंभ के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को रोबोटिक तकनीक से तीन और गायनी के दो सामान्य ऑपरेशन होंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देर शाम तक अधिकारी और स्टाफ रोबोटिक सर्जरी शुरू किए जाने के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें