फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोगों की आपत्ति के बाद जिले में दो पंचायतों का गठन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
15 नई पंचायतों का किया गया था गठन
विज्ञापन

आपत्तियों की सुनवाई के बाद 13 पर ही बनीं सहमति

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में दो नई पंचायतों टिक्कर और अनटापू बटांडी का गठन रद्द कर दिया है। सरकार ने इनके गठन को रद्द करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार जनता से मिली आपत्तियों के बाद इनके गठन को रद्द किया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग इन पंचायतों के गठन के भी पक्ष में हैं।
विज्ञापन


जिला शिमला में अभी तक 412 पंचायतें हैं। इस बार पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव से ठीक पहले जिला प्रशासन की ओर से 15 नई पंचायतों के गठन का प्रारूप जारी किया था। इनमें चार पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। 28 फरवरी को 11 और नई पंचायतें बनाने का प्रारूप जारी किया था। इन पर पांच मार्च तक आपत्तियां और सुझाव भी लिए हैं। उपायुक्त कार्यालय परिसर में इन पर सुनवाई की गई। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर ग्रामीण विकास विभाग को भेजी थी। इस पर अब सरकार ने 11 में से नौ नई पंचायतों के गठन को तो मंजूरी दी है लेकिन दो को रद्द किया जा रहा है। जिला पंचायती राज विभाग के अनुसार कुलग पंचायत विभाजित कर बनाई जा रही टिक्कर और अढाल से बन रही अनटापू बटांडी पंचायत का गठन रद्द किया है। ऐसे में अभी तक कुल 13 नई पंचायतें ही बनती दिख रही है। हालांकि सरकार ने फिर से कई जिलों में नई पंचायतें बनाने का फैसला लिया है। ऐसे में जिला प्रशासन सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि सरकार के निर्देश मिलने के बाद स्पष्ट होगा कि जिला में कुल कितनी नई पंचायतें बननी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें