फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानी से हॉलीडे पैकेज के नाम पर 1.40 लाख की ठगी

विज्ञापन
Robbery in shimla
विज्ञापन
पंजाब की दंपती को बनाया शिकार, दो महिलाओं समेत छह लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला घूमने आए पंजाब की दंपती से हॉलीडे पैकेज के नाम पर धोखाधड़ी का मामला पेश आया है। दंपती से एक लाख 40 हजार रुपये की ठगी हुई है। हैरानी की बात है कि शहर के ही एक निजी होटल के कुछ कर्मचारियों ने दंपती को ठगी का शिकार बनाया। कर्मचारियों ने होटल की वर्षगांठ पर आकर्षित उपहार देने का झांसा देकर दंपति से पैसे ऐंठ लिए। शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के नामजद कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता पंजाब निवासी नाइजेल नाथ 28 अगस्त को पति अंकित लाल के साथ शिमला घूमने आई थी। मालरोड पर घूमते वक्त उन्हें दो युवक मिले। होटल का एजेंट बताकर दंपती से कहा कि उनके होटल की वर्षगांठ है। इस अवसर पर वह हॉलिडे पैकेज पर लकी कूपन दे रहे हैं। कार्ड को स्क्रेच करने पर आकर्षक उपहार मिलेगा। दंपती ने भी लकी कूपन ले लिया। इसके बाद दोनों व्यक्ति दंपती को होटल ले गए। वहां पर अन्य चार लोगों में से महिला ने दंपती को एक विशेष हॉलीडे पैकेज देने का हवाला देकर कहा कि होटल की 10 साल की सदस्यता के लिए एडवांस में कुछ रकम का भुगतान करना होगा। दंपती भी झांसे में आ गए और 1 लाख 40 हजार रुपयों का भुगतान कर दिया। इस बीच दंपती को पता चला कि यह लोग दूसरे पर्यटकों से भी इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। उधर, सदर थाना पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें