फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में चौड़ी होंगी सड़कें, क्रैश बैरियर लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चार के बैच वन के तहत शिमला ग्रामीण और कसुमपटी में आठ सड़कों का होगा निर्माण कार्य
लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चार के बैच वन के तहत इस साल राजधानी से सटे ग्रामीण इलाकों में आठ सड़कें चौड़ी की जाएंगी। इनमें शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कें चौड़ी होंगी जबकि इतनी ही सड़कें कसुम्पटी क्षेत्र में तैयार होंगी।

हिल कटिंग और डंगे लगाकर इन सड़कों को न सिर्फ चौड़ा किया जाएगा बल्कि सुरक्षा के लिए इन पर क्रैश बैरियर भी लगेंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मई से इनका काम शुरू करने की तैयारी है। शिमला ग्रामीण में चार सड़कों के निर्माण पर करीब 44 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। धामी उपमंडल के गांव बमोट के लिए संपर्क सड़क तैयार होगी। इसके निर्माण पर करीब 3.24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चेवला से टपोग तक के लिए भी वर्तमान सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए कई स्थानों पर हिल कटिंग होगी। डंगे लगाए जाएंगे और सुरक्षा दीवारें खड़ी की जाएंगी। इन पर पैरापिट और क्रैश बैरियर भी लगेंगे। करीब 16 करोड़ रुपये से यह काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

उपमंडल के तहत धानपर से संदोआ के लिए सड़क चौड़ी की जाएगी। इसमें करीब 18.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इवाग गांव के लिए संपर्क सड़क के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। इस पर क्रैश बैरियर भी लगाए जाएंगे। इस पर 6.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पांच साल तक ठेकेदार ही इन सड़कों के रखरखाव भी करेंगे।


पूरी की जा रही है टेंडर प्रक्रिया
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चार के बैच वन के तहत कई सड़कों को मंजूरी मिली है। इनका काम शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही इनका काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-राजेश अग्रवाल, अधिशासी अभियंता


कसुम्पटी में 31 करोड़ से चौड़ी होंगी सड़कें
कसुम्पटी मंडल के तहत 31 करोड़ रुपये की लागत से इस साल चार सड़कों को चौड़ा कर अपग्रेड किया जा रहा है। शिमला और सिरमौर जिले को जोड़ने वाली जनेड़घाट डुब्लू सड़क को 12.84 करोड़ रुपये से अपग्रेड किया जा रहा है। भट्ठाकुफर से कोटी सड़क को भी 5.13 करोड़ से चौड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा इलीजियम देवीधार सड़क को भी विभाग अपग्रेड करेगा। इस पर आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहर से सटे चमियाना शुराला और कटैन सड़क को भी चौड़ा किया जा रहा है। इसके काम पर 6.45 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें