फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़कों में गड्ढों की भरमार, झटके खाते चल रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बालूगंज-टुटू और वीआईपी टुटू-नालागढ़ एनएच की हालत खस्ता, कई जगह सड़क पर पड़ चुकी हैं दरारें
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क से रोज लग रहा है जाम

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बालूगंज-टुटू क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कों से लोग परेशान हैं। एनएच पर कई जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि एक ओर वाहन झटके खा रहे हैं तो दूसरी ओर इनकी रफ्तार थमने से रोज लंबा जाम भी लग रहा है।

बालूगंज से टुटू एनएच पावर हाउस के पास खस्ताहाल है। मानसून सीजन में भारी बारिश के कारण यहां सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। लोक निर्माण विभाग ने अभी तक इस सड़क की हालत नहीं सुधारी है। वीआईपी टुटू-नालागढ़ एयरपोर्ट सड़क भी बदहाल है। जगह-जगह से सड़क टूट चुकी है। कई जगह तो जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग शिमला शहर में तो सड़कों की टारिंग करवा रहा है लेकिन शिमला ग्रामीण के इलाकों में टारिंग शुरू नहीं हो रही। टुटू क्षेत्र में सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खस्ता है। सुबह शाम गड्ढों के कारण सड़कें वाहनों की रफ्तार रोक रही हैं। इससे आए दिन लंबा जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन

टुटू के पूर्व भाजपा पार्षद विवेक शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य का निर्वाचन क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि जब मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में ही सड़कों की हालत इतनी खस्ता है तो बाकी इलाकों में क्या हाल होगा। मंत्री कई बार इस क्षेत्र के दौरे पर आ चुके हैं लेकिन विभाग सड़क दुरुस्त नहीं कर रहा।
विज्ञापन




जुन्गा क्षेत्र में भी सड़कें खस्ताहाल
शहर के साथ लगते जुन्गा क्षेत्र में भी सड़कों की हालत खस्ता है। शिमला जुन्गा साधूपुल, शिमला जुन्गा चायल, कुफरी चायल सड़कों पर भी गड्ढों की भरमार है। इन क्षेत्रों में विंटर टूरिस्ट सीजन के लिए पर्यटकों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। खस्ताहाल सड़कों से सैलानी भी परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग बर्फबारी से पहले सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करे। लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी डिवीजन के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने कहा कि सड़कों की मरम्मत की जा रही है। फागू के बाद जुन्गा में सड़क की टारिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें