फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पूर्व सीएम धूमल के चालक रहे व्यक्ति ने तनाव में खुद को मारी थी गोली, दोस्त ने नहीं लौटाए थे लाखों रुपये

Tue, 28 Oct 2025 07:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)।

सार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ड्राइवर रहे शांति स्वरूप ने खुदकुशी कर ली। जिस पर परिजनों ने उसके दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चालक रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी शांति स्वरूप की खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की घटना के बाद अब परिजनों के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मृतक की पत्नी बीना देवी ने रामपुर निवासी अपने पति के दोस्त पर 25 से 30 लाख रुपये उधार लेकर न लौटाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि पैसे न मिलने के कारण शांति स्वरूप आर्थिक संकट में फंस गए थे और दूसरों से भी कर्ज लेना पड़ा। बीना देवी ने बताया कि पति लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। दोस्त को बार-बार पैसे लौटाने को कहा गया, लेकिन वह हर बार बहाने बनाता रहा। पत्नी के अनुसार अगर वह पैसा लौटा देता, तो शांति स्वरूप दूसरों का कर्ज चुका पाते। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में भी एक व्यक्ति का जिक्र है, जिसकी पहचान की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस अब मामले की जांच आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में कर रही है।

उल्लेखनीय है कि रायसन गांव में बीते सोमवार सुबह घटना सामने आई थी। 64 वर्षीय शांति स्वरूप पुत्र लोंगू राम ने अपने घर के कमरे में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी बीना देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पति 2020 में शिमला सचिवालय से ड्राइवर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। नौकरी के दौरान उनकी दोस्ती रामपुर निवासी से हुई थी और उनके पति से दोस्त ने करीब 25 से 30 लाख रुपये उधार लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें