फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राष्ट्रपति के दौरे से पहले लीपापोती, पैचवर्क कर एक महीने में ही दूसरी बार भरे जा रहे गड्ढे

Mon, 10 Apr 2023 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 20 अप्रैल तक शिमला प्रवास पर आएंगी। राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी मेधावियों को सम्मानित करने के लिए इसी मार्ग से आवाजाही करेंगी।
विज्ञापन
शिमला के ढली चौक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लीपापोती करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति के शिमला प्रवास से पहले ढली से छराबड़ा की खस्ताहाल सड़क को सुधारने का कार्य शुरू हो गया है। इसी मार्ग से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आवाजाही करेंगी। लेकिन, इस बार भी पैचवर्क के नाम पर लीपापोती की जा रही है। सड़क पर टारिंग की बजाय महज गड्ढों को भरा जा रहा है। हैरत है कि एक महीने में दूसरी बार सड़क पर पड़े गड्ढे भरे जा रहे हैं। इससे एनएच प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 20 अप्रैल तक शिमला प्रवास पर आएंगी। राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी मेधावियों को सम्मानित करने के लिए इसी मार्ग से आवाजाही करेंगी। इधर, राष्ट्रपति के दौरे की खबर मिलते ही रविवार को ढली से छराबड़ा तक बीच की खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। मशोबरा बायफरकेशन होते हुए ढली चौक तक गड्ढों को पैचवर्क से भरा गया। वहीं, ढली चौक से ढली टनल तक सड़क की हालत और ज्यादा  खराब है। यहां गहरे गड्ढे होने से हमेशा हादसे का डर बना रहता है। सड़क से उठते धूल के गुबार से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों ने इस सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। उधर, एनएच ढली-ठियोग डिवीजन के अधिशासी अभियंता पीपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे से पहले ढली से छराबड़ा तक सड़क पर पैचवर्क कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ढली से हसनवैली तक सड़क के लिए 3.50 करोड़ रुपये का टेंडर भी किया गया है। मंगलवार को टेंडर खुलेगा। मौसम ठीक रहने पर सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


मंत्रियों के सड़क सुधारने के आदेशों को ठेंगा
गौरतलब है कि 27 फरवरी को लोक निर्माण मंत्री विक्रामादित्य सिंह ने सड़क की खराब स्थिति को सुधारने के लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण को निर्देश दिए थे। 2 मार्च को पैचवर्क कर महज चंद गड्ढों को भरकर आदेशों की पालना की गई। अगले दिन शहर के पूर्व उपमहापौर ने पैचवर्क के कार्य पर सवाल उठाए थे। अब राष्ट्रपति के दौरे से आठ दिन पहले एनएच पर पड़े गड्ढों को दोबारा पैचवर्क के नाम पर लीपापोती की जा रही है। वहीं, ढली चौक से ढली टनल तक भी सड़क की हालत बेहद खराब है। इस सड़क के सुधार के लिए बीते दिनों पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध ने निर्देश दिए थे। लेकिन स्थित ज्यों की त्यों है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें