चंबा। चंबा जोत मार्ग पर गेट के समीप बस पर ना चढ़ाने को लेकर स्कूली बच्चों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एचआरटीसी प्रबंधन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्कूली बच्चों का कहना है कि सरकार ने ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध तो लगा दिया है लेकिन अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं कि है। धरना प्रदर्शन स्कूल के बच्चों ने प्रदर्शन पांच बजे शुरू किया। इसकी सूचना मिलने के बाद करीब डेढ़ घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने भी स्कूली बच्चों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बच्चो ने किसी की न सुनी। करीब तीन घंटे के बाद अड्डा इंचार्ज मौके पर पहुंचे। अड्डा इंचार्ज के आश्वासन के बाद स्कूली बच्चे शांत हुए। इस दौरान बसों का इंतजार कर कर रहे ग्रामीण भी आंदोलन में बच्चों के साथ शामिल हो गए। स्कूली बच्चों ने नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया।
साथ ही सरकार से मांग की कि बसों की संख्या बढ़ाई जाए। स्कूली बच्चों के प्रदर्शन के चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसके चलते बसों में सवार अन्य यात्रियों को परेशानियां पेश आई। बच्चों के घर न पहुंचने पर अभिभावक भी पहुंच गए। टैक्सियों से अभिभावक बच्चों को साथ लेकर रवाना हुए।