फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Shimla: कोटखाई के कोकूनाला में पिकअप गाड़ी और बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत

Mon, 18 Sep 2023 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहड़ू)
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला जिले के कोटखाई के अंतर्गत कोकूनाला में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कि रविवार रात करीब 11:00 बजे पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 64बी-2408 कोकूनाला से कोटखाई की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोकूनाला पेट्रोल पंप के पास कोटखाई की ओर से आ रही बाइक की पिकअप से टक्कर हो गई।

विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पिकअप चालक प्रदीप ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार कि लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रमेश ठाकुर(29) व संजय शर्मा(30) गांव बोकानीकलां, तहसील कताही, जिला मोतीहारी बिहार के रुप में हुई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें