फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कोटखाई में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की माैत, दो घायल

Mon, 15 Sep 2025 02:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोटखाई(रोहड़ू)

सार

शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल के रामनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह सेब ढुलाई में लगी पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में चार नेपाल मूल के और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल है। हादसे में घायल दो लोगों का कोटखाई अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8:30 बजे खोला कैंची के पास हुआ। रामनगर में क्रेटों से सेब उतारने के बाद खोला गांव लौट रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से कई पलटे खाने के बाद करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा पहुंची। उस समय गाड़ी में चालक समेत सात लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नेपाल मूल के राजेश बिष्ट, एकिंद्र शाही, लक्ष्मी, दिल बहादुर और वाहन चालक खोला गांव निवासी जोगिंद्र सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए व्यक्तियों में नेपाल मूल के निप बहादुर और साजन शामिल हैं। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें