फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Himachal: नौहराधार में खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत

Tue, 16 May 2023 07:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज एजेंसी, राजगढ़/नौहराधार (सिरमौर)

सार

सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील में मंगलवार सुबह 5:00 बजे एक कार लानाचेता-खैरी सड़क पर हादसे का शिकार हो गई। कार के 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
कार खाई में गिरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील में मंगलवार सुबह 5:00 बजे एक कार लानाचेता-खैरी सड़क पर हादसे का शिकार हो गई। कार के 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद राजगढ़ इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि लानाचेता-खैरी सड़क पर राजगढ़ जाते वक्त मारुति कार (एचपी16ए-1721) पबौर के समीप 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार सवार जीवन सिंह (63) गांव रूग, पंचायत दाहन (राजगढ़), उनकी पत्नी सुमा (54), उनकी बेटी रेखा (25) गांव थनोगा, पंचायत भूइरा और महिला सुमा के भाई कमलराज (40) निवासी फग्गू गांव, पंचायत बोहल टालिया (राजगढ़) की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि कार लानाचेता सड़क से अनियंत्रित होकर खैरी मार्ग होते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने अपने स्तर पर तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रेखा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ये सभी अपने किसी काम से लानाचेता आए थे। सभी राजगढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे। इस दुर्घटना के बाद राजगढ़ क्षेत्र की तीनों पंचायतों में शोक की लहर दौड़ गई है। डीएसपी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही नौहराधार चौकी और संगड़ाह थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। उधर, नौहराधार के तहसीलदार सतिंद्र जीत ने बताया कि प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25,000-25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक जताया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में चार व्यक्तियों के निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mandi News: सुंदरनगर में चलती कार में लगी आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें