फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार से टकराई बाइक और स्कूटी, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 15 Feb 2023 05:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)

सार

प्रदेश के बिलासपुर जिले पुलिस थाना तलाई के तहत धरोटी के पास एक कार के साथ बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले पुलिस थाना तलाई के तहत धरोटी के पास एक कार के साथ बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरठीं-सुन्हाणी संपर्क सड़क पर कार के साथ बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूटी और बाइक सवार चार घायलों को बरठीं अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन


दो घायलों को गंभीर अवस्था को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया, जहां एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगन्नाथ निवासी गांव कद्दयाना तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। घायलों की पहचान विकास कुमार, कालिदास और चुन्नीलाल निवासी बरठीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बाइक पर विकास कुमार और मृतक जगन्नाथ सवार थे जबकि स्कूटी पर कालिदास और चुनीलाल सवार थे। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें