सोलन परवाणू बाइपास पर देर रात कार दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल है। हादसा बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब दोस्तों का ग्रुप चंडीगढ़ से एक गाड़ी में न्यू ईयर मनाने सोलन की ओर जा रहा था।
परवाणू के पास टिपरा गांव के पास तेज रफ्तार से गाड़ी सड़क डिवाइडर के साथ टकरा गई। चालक के साथ आगे बैठा युवक गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
शेष पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया जहां से युवकों की हालत गंभीर देखते हुए सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर कर दिया।
सभी घायल विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने धारा 279, 37, और 304 ए के तहत चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू क र दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने की है।
मृतक व घायलों के नाम
मृतक युवक की पहचान प्रणीत (24) पुत्र गुरनाम सिंह निवासी फतेहपुर जगाधरी हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं चालक अनिकेत पुत्र अश्वनी कुमार निवासी जीरकपुर, दिनेश कुमार (25) पुत्र रणवीर निवासी गांव लाड़वा कुरूक्षेत्र, जतिन पुत्र राजविंदर निवासी मकान नंबर 1589 सेक्टर 30 चंडीगढ़, विशेष पुत्र राम कुमार निवासी मकान नंबर 651 विकस नगर कुरूक्षेत्र, अजय अग्रवाल पुत्र शाम लाल उम्र 21 निवासी मकान नंबर 5131 सेक्टर 11 पंचकूला के रूप में हुई है।
पूर्व संध्या पर काटे 10 हजार चालान
नववर्ष की पूर्व संध्या पर घटना पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने जगह जगह पर नाके लगा कर करीब 10 हजार चालान काटे। जिसमें धर्मपुर में 19, परवाणू में 15, कसौली में 2 चालान काट कर जुर्माना वसूला है।