फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर, रहें अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू ईयर के मौके पर दोस्तों को मोबाइल से मेसेज के जरिये शुभकामनाएं देना महंगा पड़ेगा। मोबाइल कंपनियों के एसएमएस प्लान 31 दिसंबर और पहली जनवरी को बेअसर रहेंगे। मोबाइल कंपनियों ने न्यू ईयर को ब्लैक आउट डे घोषित किया है।
विज्ञापन


मोबाइल में फ्री एसएमएस पैक डाल रखा है, फ्री टॉक टाइम वाला प्लान भी है फिर भी हर मेसेज, हर काल के बाद बैलेंस कम होता जा रहा है, चौंकिए मत! न्यू ईयर पर अधिकतर मोबाइल आपरेटर ब्लैकआउट पर हैं।

हर एसएमएस और आउटगोइंग काल पर तय स्टैंडर्ड के हिसाब से फुल टॉक वैल्यू का पैसा वसूला जा रहा है।

सभी कंपनियां ब्लैकआउट पर

बीएसएनएल सहित निजी क्षेत्र की मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां ब्लैकआउट पर हैं। कुछ कंपनियों ने न्यू ईयर से एक दिन पहले तो कुछ ने एक दिन बाद ब्लैकआउट डे घोषित कर दिया है। ब्लैकआउट डे पर मोबाइल आपरेटर लाखों और करोड़ों का कारोबार कर रहे हैं लेकिन सभी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों ने उपभोक्ताओं को इसे लेकर एडवांस में अवगत नहीं करवाया है।

इंटरनेट मैसेजिंग का करें प्रयोग
मोबाइल कंपनियों का ब्लैक आउट डे है, तो क्या? शुभकामनाएं भेजने का सिलसिला रुकने वाला नहीं। आपके पास इंटरनेट मेसेजिंग का विकल्प मौजूद है। इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग साइट्स की मदद से जितने मर्जी शुभकामना संदेश दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

साल में 5 दिन ब्लैक आउट डे

साल में 5 ब्लैक आउट डे रहते हैं। 31 दिसंबर, एक जनवरी, वेलंटाइन डे, दिवाली और क्रिसमस पर ब्लैक आउट डे रहता है। अधिकतर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां इन्हीं दिनों पर ब्लैक आउट रखती हैं।

ऐसे में यदि आप भी मोबाइल मैसेज के जरिए शुभकामनाएं देने की सोच रहे हैं तो अपना इरादा बदल लें। आप फेसबुक और इंटरनेट के जरिए दोस्तों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें