फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज जूडो में आरकेएमवी बना चैंपियन

Wed, 15 Oct 2014 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में आयोजित की गई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मेजबान आरकेएमवी और पुरुष वर्ग में पीजीसी ऊना ने विजेता ट्राफी जीत ली है।
विज्ञापन


इसमें आरकेएमवी की छात्रा खिलाड़ी मधू और ऊना कॉलेज के छात्र सौरभ सुमन को बेस्ट खिलाड़ी का खिताब मिला। कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। फाइनल में महिला वर्ग में पीजी सेंटर शिमला की टीम और इंदौरा कॉलेज टीम पुरुष वर्ग में विजेता रही।

44 किलो में मीना को गोल्ड
44 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू की मीना कुमारी ने गोल्ड, राज कुमारी सुंदरनगर ने सिल्वर, आरकेएमवी की पूजा और हमीरपुर की सीमा ने कांस्य पदक जीता। 48 किलोग्राम में पीजी सेंटर की साक्षी सिंह कंवर ने गोल्ड, आरकेएमवी की रमा चौहान ने सिल्वर और एमएलएसएम सुंदरगर की रुचि और सोलन की लक्ष्मी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


52 किलोग्राम में आरकेएमवी की मधुबाला ने गोल्ड, पीजी सेंटर की प्रीति कुमारी ने सिल्वर, सीमा की सपना और हमीरपुर की सुषमा कुमारी ने कांस्य पदक जीता। 57 किलोग्राम में आरकेएमवी की कमलेश ने गोल्ड, सोलन की रुचिका ने सिल्वर, पीजी सेंटर की सुजाता और इंदौरा की नेहा ने कांस्य पदक जीता।

अंबिका, मनू ने भी जीता गोल्ड मेडल
63 किलोग्राम में पीजी सेंटर की अंबिका ने गोल्ड, आरकेएमवी की सुरखा ने सिल्वर और ठियोग की शीला और एमएलएसएम सुंदरनगर की शीला देवी ने कांस्य पदक जीता। 70 किलोग्राम में एमएलएसएम की स्वाति ने गोल्ड, सावड़ा की पल्लवी शर्मा ने सिल्वर, आरकेएमवी की पूजा और सोलन की तनु कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

78 किलोग्राम में हमीरपुर की मनू कुमारी ने गोल्ड, अंब कॉलेज की पूनम में सिल्वर, आरकेएमवी की शिवानी और सीमा की नीरज ने कांस्य पदक जीता। 78 से अधिक भार वर्ग में जीसी अंब की पूनम और सीमा की मधू ने कांस्य पदक जीता। पुरूषों के वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में इंदौरा के हरमीत ने गोल्ड, ऊना के विकास ठाकुर ने सिल्वर, हमीरपुर के रोहित और कोटशेरा के सौरभ ने कांस्य पदक जीता।

73 किलोग्राम में इंदौरा के सचिन ने गोल्ड, कुल्लू के राहुल ने सिल्वर, जीसी सोलन के रोहित ने और कोटशेरा के राम चौहान ने कांस्य पदक जीता। 81 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के हेप्पी नेगी ने गोल्ड, संजौली के रविंद्र ने सिल्वर, सोलन के निखिल और सीमा के काकिंद्र ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

90 किलोग्राम भार वर्ग में एचपीयू पीजी सेंटर के अरूण ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि ऊना कॉलेज के विनोद ने सिल्वर, इंदौरा के नितिन और नालागढ़ कॉलेज के मोहिंद्र ने कांस्य पदक जीता। 100 किलोग्राम के हुए मुकाबलों में ऊना कॉलेज के रोहित ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि अंब कॉलेज के विशाल ने सिल्वर मेडल जीता। 56 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के सुनाम ने गोल्ड, इंदौर के जीवन जोत सिंह ने सिल्वर, नालागढ़ के धर्मराज और कोटशेरा के दिशांत नेगी ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें