सोलन की जुड़वां बहनें अब चीन में होने वाले ट्विन फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। दोनों जुड़वां बहनों को चीन सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है। रिया और श्रिया पहले भी कई चैनलों पर अपना हुनर दिखा चुकी हैं।
चीन सरकार की ओर से 14वां वर्ल्ड ट्विन फेस्टिवल का आयोजन चीन के मोजयांग शहर में 2 मई तक किया जा रहा है। इस फेस्ट के लिए इन जुड़वां बहनों को चीन सरकार ने खुद आमंत्रित किया है। यह जानकारी जुड़वां बहनों की माता भूमिका जग्गी ने दी।
उन्होंने बताया कि चीन के मोजयांग शहर में होने वाले ट्विन फेस्टिवल में दोनों बहनें भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस फेस्ट में कई तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें नृत्य मंच, स्ट्रीट परेड, कलर डे, स्ट्रीट लंच, डांसिग प्रतियोगिता शामिल है।
दोनों बहनें कई टीवी सीरियलों में भी काम कर रही हैं। इंडिया गोट टैलेंट शो में भी भाग ले चुकी हैं। कलर्स टीवी चैनल किसमें कितना है दम में भी अपना डंका बजा चुकी हैं।