फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रविड़ से टिप्स लेकर टीम इंडिया में एंट्री की तैयारी में है धवन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल क्रिकेटर और हिमाचल के रणजी स्टार ऋषि धवन का लक्ष्य भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनना है। चेन्नई में त्रिकोणीय सीरीज में धवन को काफी कुछ सीखने को मिला है। इस सीरिज में धवन ने शानदार प्रदर्शन का टीम को जीत दिलाई। बकौल धवन इस सीरीज का अनुभव अलग रहा। कोच राहुल द्रविड़ से बैटिंग की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन


सीनियर खिलाड़ियों ने भी उनकी मदद की। यह अनुभव अब भविष्य में काम आएगा। अब टीम इंडिया में इंट्री के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। ऋषि धवन त्रिकोणीय सीरीज के बाद मंडी पहुंचे हैं। अमर उजाला के साथ मुलाकात में यंग क्रिकेटर ने कहा कि टीम इंडिया से खेलना उनका लक्ष्य है। मैदान में अपना बेस्ट करने के लिए उतरते हैं।
विज्ञापन

लगातार शानदार प्रदर्शन करने का लक्ष्य

लगातार बेहतरीन परफार्मेंस के साथ वह चयनकर्ताओं को रिझाने की कोशिश में रहते हैं। उन्होंने बताया कि चेन्नई में हुई ट्राई सीरीज के दौरान कोच राहुल द्रविड़ तथा सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिला है। धवन कहते हैं अभी शादी का कोई विचार नहीं है। अभिभावक भी शादी का कोई दबाव नहीं बना रहे हैं। फिलहाल, उनके सामने कैरियर है। इसी पर फोकस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल ने बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर की बदौलत क्रिकेट जगत में बुलंदियां छूई हैं। धवन ने कहा कि मंडी में टेलेंट की कमी नहीं है। यहां क्रिकेट की मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। मंडी का पड्डल मैदान धवन के दिल में बसता है। यहां से कैरियर की शुरूआत हुई। घर आने पर धवन पड्डल मैदान में रोजाना प्रेक्टिस के लिए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें