फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंडर-11 में रिद्धान ठाकुर और ओजस्विनी बैडमिंटन चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मैच
विज्ञापन

फाइनल में मिताक्ष और गोविंद की जोड़ी भी जीती
मुख्य अभियंता रोहित, राकेश ने सम्मानित किए विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दिन आयु वर्ग-11 और आयु वर्ग-13 के सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल दिखाकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में शुक्रवार सुबह लड़कों के आयु वर्ग-11 का पहला सेमीफाइनल रिद्धान ठाकुर और आरव नेगी के बीच हुआ। इसमें रिद्धान ठाकुर ने 21-2, 21-10 से सीधे सेटों में आरव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल सानिध्य चौहान और कोस्तुभ पाप्टा के बीच हुआ। इसमें सानिध्य चौहान ने 21-17 और 21-19 से मैच जीता। फाइनल मुकाबले में रिद्धान ठाकुर ने सानिध्य चौहान को 21-11, 21-09 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-11 के एकल वर्ग के फाइनल में जीवा जोगटा ने समीक्षा को सीधे सेटों में 21-12, 21-07 से हराया। इसी वर्ग के युगल मुकाबलों में जीवा जोगटा और तेजस्विनी की जोड़ी ने समीष्ठा और समीक्षा को 13-21, 21-18, 22-20 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। आयु वर्ग-13 के पहले सेमीफाइनल में ओजस्विनी ने अरिन लुकटा को 21-07, 21-07 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में जीवा जोगटा ने सानवी रेक्टा को 17-21, 21-17, 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में ओजस्विनी ने जीवा जोगटा को 21-14, 21-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
लड़कों के आयु वर्ग-13 में एकल वर्ग में पहले सेमीफाइनल में मिताक्ष ठाकुर ने पूर्वांश वर्मा को 21-05, 21-14 से हराया। दूसरे मुकाबले में गोबिंद ने रिद्धान ठाकुर को 21-11, 21-19 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गोबिंद ने अपनी फार्म को बरकरार रखते हुए मिताक्ष ठाकुर को 21-14, 22-20 से हराकर जीत हासिल की। इसी वर्ग के सेमीफाइनल में अव्युक्त और सनिध्य ने मानस और निर्भय को 21-12, 21-11 से हराया। रिद्धान और रिशांक ने रियांश और तेनरिक को 21-09, 21-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
लड़कों के आयु वर्ग- 13 के युगल वर्ग के सेमीफाइनल में मिताक्ष और गोविंद ने नक्ष और इशित को 21-09, 21-07 से हराया। फाइनल में मिताक्ष और गोविंद की जोड़ी ने रिद्धान और पूर्वांश को 21-14, 21-11 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रोहित ठाकुर और विद्युत बोर्ड के मुख्य अभियंता राकेश ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया। बैडमिंटन कोच सन्नी पापटा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन



आयु वर्ग- 15 में यह रहें विजयी
बैडमिंटन चैंपियनशिप में आयु वर्ग-15 के मुकाबले भी हुए। इसमें अंशुल, मीत अरोड़ा, विकेश कुमार, रुद्रवीर सिंह, वीर विक्रम पांटा, भुवन, रियान कांता, विवेक, शिवांश धांटा, जयदीप सिंह, दिवांश शर्मा, हिमांशु, हर्ष मकराल, हर्षित बंसल, नमन चौहान, मिताक्ष ठाकुर और प्रज्जवल मेहता ने अपने-अपने मुकाबले जीते। लड़कियों के इसी वर्ग में ऋधिका चंदेल, अनन्या रेक्टा, श्रृष्टि, वंशिका, सावी रेक्टा, आंचल, सोनाक्षी जंवाल, मिहिका, रौनकप्रीत, ऋधि शर्मा और सुनिति शर्मा ने जीत हासिल की। लड़कों के आयु वर्ग-15 के युगल वर्ग में देवांश और वीर की जोड़ी ने शिवम और रुद्र को 21-08, 12-21, 21-14 से हराया। आयु वर्ग-17 में एकल वर्ग में विश्वजीत सिंह, दिवांश ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें