फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित पे बैंड: कांस्टेबलों ने कमांडेंट से लेकर डीजीपी को भेजे मेस बहिष्कार के पत्र

Tue, 18 Jan 2022 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मांग पूरी न होने तक पुलिस मेस के खाने का बहिष्कार करने पर अड़े कांस्टेबलों ने अब बटालियनों के कमांडेंट से लेकर पुलिस महानिदेशक तक को पत्र लिख दिया है। सभी को पत्र भेजकर खुलेआम खाना न खाने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संशोधित पे बैंड आठ के बजाय दो साल में देने की मांग पूरी न होने तक पुलिस मेस के खाने का बहिष्कार करने पर अड़े कांस्टेबलों ने अब बटालियनों के कमांडेंट से लेकर पुलिस महानिदेशक तक को पत्र लिख दिया है। सभी को पत्र भेजकर खुलेआम खाना न खाने की जानकारी दी जा रही है। यह कदम कांस्टेबलों ने तब उठाया है, जब पुलिस मुख्यालय के मौखिक आदेश पर कमांडेंट मेस बहिष्कार की रपट नहीं डालने दे रहे थे। कांस्टेबलों ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि आला अधिकारियों के न्याय न दिला पाने की वजह से ही खुद अपना हक पाने के लिए यह कदम उठाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


सूबे के सभी कमांडेंट से लेकर आईजी और डीजीपी तक से अपील की है कि वह अगर उनकी मांग पूरी होने में सहयोग नहीं कर सकते तो कम से कम उनकी राह में रोड़े न अटकाएं। कांस्टेबलों का यह भी कहना था कि नए पे रूल में पे फिक्सेशन के बाद दोबारा बदलाव नहीं हो सकता है, ऐसे में जो सरकार चार साल से उठ रही मांग पर फैसला नहीं कर सकी उसके किसी मौखिक आश्वासन को नहीं माना जाएगा। सरकार लिखित में आदेश जारी करे और पुलिस कर्मियों को न्याय दे।

अनुशासित बल के नाते संयम रखें कांस्टेबल, हो रहा विचार: जयराम
पुलिस कांस्टेबलों के संशोधित पे बैंड के मसले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वे अनुशासित बल होने के नाते संयम रखें। उनकी सारी बातों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। निश्चित रूप से अगर वे संयम रखेंगे तो अच्छा ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें