राजस्व विभाग ने पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा में चूक मानी है। इसके चलते विभाग ने तीन प्रश्नों को रद्द किया है। अब 97 प्रश्नों के आधार पर ही मेरिट बनेगी या सभी अभ्यर्थियों को तीन नंबर ग्रेस में मिलेंगे। अमर उजाला ने 18 नवंबर के अंक में पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा में दो प्रश्नों के उत्तरों के सभी ऑप्शन गलत शीर्षक से मामला प्रमुखता से उठाया था, लेकिन राजस्व विभाग ने इसमें एक और प्रश्न भी जोड़ दिया है, जिसके सभी ऑप्शन गलत पाए गए हैं। पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा के सी सीरीज के प्रश्न नंबर-54, 65 और 93 की चारों ऑप्शन गलत पाए गए।