फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी परीक्षा की आंसर-की का वीडियो वायरल, उठने लगे सवाल

Wed, 20 Nov 2019 11:02 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर एक नया मामला सामने आया है। यू-ट्यूब पर दो अलग-अलग वीडियो जारी हुए हैं। यू-ट्यूब पर पटवारी भर्ती की आंसर-की का 17 नवंबर, 2019 के नाम से वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रकाशन की तिथि 16 नवंबर, 2019 आ रही है। सोशल मीडिया में इस वीडियो को परीक्षा से एक दिन पहले अपलोड करने की चर्चा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


 इस वीडियो में पटवारी भर्ती की सीरीज-ए का पेपर हल करके बताया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने इस मामले की जांच करने की मांग उठाई है। दूसरी ओर 19 नवंबर को एक अन्य यू-ट्यूब चैनल ने एक वीडियो अपलोड किया है, जिसे एचपी पटवारी का पेपर 16-11-2019 को था या 17-11-2019 को..? का टाइटल दिया है। पहले वीडियो को अभी तक 95 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

ऐसे में पटवारी भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने दोनों वीडियो की जांच करने की मांग उठाई है। उधर, क्षेत्रीय फोरेंसिक लैब धर्मशाला की उपनिदेशक डॉ. मीनाक्षी महाजन ने कहा कि कंप्यूटर में जो भी वीडियो, फोटो और डाटा अपलोड होता है, उसकी जांच कर पता लगाया जा सकता है कि यह कब और किस दिन सिस्टम या वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें