फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Multi Task Workers Result: हमीरपुर जिले के इन शिक्षा खंडों में मल्टी टास्क वर्करों का परिणाम घोषित

Tue, 28 Jun 2022 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज/हमीरपुर।

सार

प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने मंगलवार को शिक्षा खंड भोरंज और हमीरपुर के बहुउद्देश्यीय वर्करों की काउंसलिंग के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मल्टी टास्क वर्करों का परिणाम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने मंगलवार को शिक्षा खंड भोरंज और हमीरपुर के बहुउद्देश्यीय वर्करों की काउंसलिंग के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शिक्षा खंड भोरंज की 67 पाठशालाओं के लिए 695 अभ्यर्थियों में से 64 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि तीन अभ्यर्थियों का परिणाम दस्तावेजों में खामियों के चलते लंबित है। शिक्षा खंड हमीरपुर से 55 पाठशालाओं के लिए 373 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन


इनमें से 51 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। जबकि, चार अभ्यर्थियों का परिणाम पूर्ण दस्तावेज न होने के कारण लंबित है। इन अभ्यर्थियों का परिणाम दस्तावेज जमा करवाने पर घोषित का दिया जाएगा। इस संदर्भ में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर मदन लाल का कहना है कि शिक्षा खंड भोरंज, हमीरपुर के मल्टी टास्क वर्करों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थी 29 जून से अपने अपने स्कूलों में सेवाएं शुरू करेंगे। वहीं, जिन अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित है वह दस्तावेज जमा करवाने के उपरांत सेवाएं शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें