फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ग्राम सभा में लिया हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा पंचायत में बताए चिट्टे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन


चिट्टे की इस्तेमाल से होती हैं कई बीमारियां : डॉ. मनोज
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए पंचायत जुन्गा के सभागार में वीरवार को विशेष ग्राम सभा हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान बंसी लाल कश्यप ने की। बंसी लाल ने चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए लोगों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि चिट्टा अफीम से तैयार किया एक पदार्थ है जिसके सेवन से मौत तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि चिट्टे का सेवन मनुष्य के शरीर के लिए बहुत हानिकारक है। इसका इस्तेमाल करने से थकान, चक्कर आना, मतली, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, कंपकपी जैसी बीमारियां लगती हैं। शुरुआती दौर में युवा शौक से इसका सेवन करते हैं और बाद में चिट्टे के आदी बन जाते हैं। प्रधान बंसी लाल ने लोगों को चिट्टे की तस्करी करने वालों पर नजर रखने की सलाह दी और इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। पुलिस चौकी प्रभारी अमरनाथ ठाकुर ने बताया कि चिट्टे की तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जुन्गा तहसील में अभी तक चिट्टे का कोई मामला में नहीं आया है। बैठक में पंचायत सचिव मीरा शर्मा, पुलिस आरक्षी विनोद कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति और सुमन सूद सहित अन्य काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें