फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चार एचएएस अफसरों के महकमों में फेरबदल, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे चार आईएएस

Wed, 12 Oct 2022 09:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सरकार ने चार एचएएस अफसरों के महकमों में फेरबदल कर दिया है। वहीं, सरकार ने चार एचएएस अफसरों के महकमों में फेरबदल कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार एचएएस अफसरों के महकमों में फेरबदल कर दिया है। एसडीएम कसौली धनवीर ठाकुर को महाप्रबंधक उद्योग विभाग सोलन लगाया गया है। संयुक्त निदेशक मत्स्य विभाग विशाल शर्मा को एसडीएम कसौली, एसडीएम बंजार प्रकाश चंद आजाद को सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू और सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू राजेश भंडारी को एसडीएम बंजार के पद पर नियुक्ति दी गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे चार आईएएस
हिमाचल प्रदेश कैडर के चार आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आए हैं। बुधवार को कार्मिक विभाग ने चारों अधिकारियों को विभिन्न जिलों में एसी टू डीसी के पद पर नियुक्ति देने की अधिसूचना जारी कर दी है। ओमकांत ठाकुर को कांगड़ा, दिव्यांशु सिंगल को मंडी, अभिषेक कुमार गर्ग को शिमला और गुरसिमर सिंह को ऊना जिले में नियुक्ति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें