फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति में आरक्षण न देने के फैसले को लागू कराने की तैयारी

Sat, 14 May 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
आरक्षण
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सामान्य वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ की कार्य समिति की बैठक शिमला में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ ही उत्तराखंड सरकार के बाद बिहार सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण और परिणाम में वरिष्ठता का लाभ न देने के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन


साथ ही उम्मीद जताई गई है कि प्रदेश सरकार भी जल्द ऐसा निर्णय लेकर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों को इसका लाभ दे। महासंघ के अध्यक्ष भगत राम ठाकुर और महासचिव श्री भूतेश्वर चौहान ने कहा कि पदोन्नतियों में आरक्षण का लाभ लेकर

जब अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का कोई कर्मचारी सामान्य या अन्य पिछड़े वर्ग के कर्मचारी से पूर्व पदोन्नति प्राप्त कर उसका बॉस बन जाता है तो उनमें हीनता की भावना उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए हिमाचल प्रदेश सामान्य वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक 29 मई को आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। यह बैठक कालाबाड़ी सभागार में होगी, जिसमें राज्य कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें