फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस झांकी: दफ्तर में बैठकर क्लर्क का काम, खंभे पर चढ़कर बिजली बहाल कर रहीं महिलाएं

Wed, 26 Jan 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

ऐतिहासिक रिज मैदान पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बिजली बोर्ड की महिला सशक्तीकरण को लेकर तैयार झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अधिमान देना है।
विज्ञापन
रिज पर गणतंत्र दिवस की तैयारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शिमला स्थित ऐतिहासिक रिज मैदान पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बिजली बोर्ड की महिला सशक्तीकरण को लेकर तैयार झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अधिमान देना है। झांकी में महिलाएं दफ्तर में बैठकर क्लर्क का काम और खंभे पर चढ़कर बिजली बहाल करती दिखाई देंगी। झांकी के मध्य भाग में तकनीकी कर्मचारी महिलाएं स्वतंत्र रूप से विद्युत आपूर्ति को बहाल रखने में अपना योगदान करती दिखाई देंगी। इसके पिछले भाग में बोर्ड की नर्तकी निशा दीक्षित वंदे मातरम पर नृत्य करते आएंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा देश-विदेश में भी मनवा चुकी हैं। पिछले भाग में ऊर्जा मंत्री सुखराम का संदेश लिखा होगा। 
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक सरकार के कार्यकाल में जहां तकनीकी कर्मचारियों के रूप में बोर्ड के कर्मचारी बेड़े में महिलाओं को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, उच्च पदों सहित विभिन्न विधाओं में बोर्ड की कर्मचारी महिलाएं प्रभावी योगदान भी दे रही है। झांकी का अग्रभाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का महिलाओं के उत्थान से संबंधित संदेश को दर्शाता नजर आएगा।
समारोह में 2 नागा रेजिमेंट, आईटीबीपी, सेना पाइप बैंड, पुलिस विभाग की महिला और पुलिस टुकड़ी, जिला ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन, पूर्व सैनिक, एनसीसी महिला और पुरुष, डाक सेवा विभाग, राज्य आपदा प्रबंधन और होमगार्ड के जवान मुख्य अतिथि राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर को सलामी देंगे। इस दौरान राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद विभागों की ओर से झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।
विज्ञापन


नागा रेजीमेंट की ड्रिल भी होगी आकर्षण का केंद्र
नागा रेजीमेंट की ड्रिल भी आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार आजादी का अमृत महोत्सव और कोविड-19 से बचाव और मानक संचालन अनुपालना विषय पर प्रस्तुतियां देंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें