फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्कूल बसों के पास का नवीकरण कल से होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी स्कूलों को मुहैया करवाता है 40 बसें
विज्ञापन

बस स्टैंड और संजौली में लगाए जाएंगे काउंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 2100 छात्र-छात्राएं एचआरटीसी की चार्टर्ड बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। इन स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 18 अगस्त (कल) से बस पास नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी जो 31 अगस्त तक चलेगी। इन 40 बसों में रोजाना 2100 से अधिक विद्यार्थी सफर करते हैं।
छात्रों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और संजौली में पास नवीनीकरण के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। यह काउंटर प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक खुले रहेंगे। आरएम अंकुर वर्मा ने यह जानकारी दी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से शहर के ऑकलैंड, डीएवी न्यू शिमला, एडवर्ड, नवबहार चैल्सी, स्टोक्स पुजारली और ताराहॉल समेत कई स्कूलों के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन

बच्चों या उनके अभिभावकों को पास बनाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए रविवार और अवकाश के दिन भी काउंटर खुले रहेंगे। यह बस पास सितंबर, अक्तूबर और नवंबर माह के लिए बनाया जा रहे हैं। ऐसे में जिन स्कूलों को दिसंबर में यह सुविधा चाहिए होगी उन्हें समय के अनुसार पास की सुविधा दी जाएगी। एचआरटीसी प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से कहा है कि वह समय पर अपने दस्तावेजों के साथ पास काउंटर पर पहुंचें।
विज्ञापन



पास पर रंगीन फोटो लगाना अनिवार्य
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से इस बार पास बनाने के दौरान उस पर स्कूली बच्चों की फोटो भी लगाई जाएगी। इसको लेकर प्रबंधन की ओर से निर्देश जारी हुए हैं। काउंटर पर बैठे कर्मचारियों को इसको लेकर सख्ती से अनुपालना करने के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें