फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खस्ताहाल सड़कों से जल्द मिलेगी राहत इस माह से शुरू होगी सड़कों की टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग 15 मार्च के बाद शुरू करेगा सड़कों की टारिंग, नगर निगम अप्रैल से शुरू करेगा काम
बीते साल टारिंग से छूटी सड़कें सबसे पहले होंगी दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में खस्ताहाल सड़कों से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। लोक निर्माण विभाग 15 मार्च के बाद सड़कों की टारिंग का काम शुरू करने जा रहा है। वहीं, नगर निगम भी अप्रैल के पहले हफ्ते से सड़कों की टारिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

जिला शिमला में शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों की कई सड़कें खस्ताहाल हैं। इनमें कई सड़कें ऐसी हैं जिनमें बीते साल सितंबर में टारिंग होनी थी। हालांकि मौसम साफ न होने के कारण इन सड़कों की टारिंग नहीं हो पाई। लोक निर्माण विभाग के अनुसार 15 मार्च के बाद उन सभी सड़कों की टारिंग की जाएगी जिनका काम बीते साल पूरा नहीं हो पाया था। इनका काम अप्रैल से पहले पूरा किया जाएगा। कसुम्पटी मंडल के तहत जुन्गा क्षेत्र की कई सड़कों की टारिंग इस महीने पूरी हो सकती हैं। इसके अलावा चमियाना अस्पताल की सड़क का भी जल्द काम शुरू करने की तैयारी है। विभाग के अनुसार मौसम अभी सामान्य है और तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में टारिंग का काम जल्द शुरू करवाया जा सकता है। आगामी वित्तीय वर्ष में होने वाली सड़कों की टारिंग के लिए सरकार के बजट के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। मई से इसके काम शुरू होंगे। लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी मंडल के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल का कहना है कि पिछले साल छूटी सड़कों की टारिंग 15 मार्च के बाद शुरू करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह सड़कें होंगी पक्की
शिमला शहर में नगर निगम के अधीन आने वाले सड़कों की टारिंग अप्रैल से शुरू होगी। नगर निगम इस महीने टारिंग के टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। शहर के कनलोग, समरहिल, खलीनी, विकासनगर, जाखू और न्यू शिमला क्षेत्र में कई सड़कों पर गड्ढे पड़ गए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि इनमें पैचवर्क किया जाएगा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि ज्यादातर सड़कें सही हालत में हैं। कुछेक वार्डाें में पैचवर्क का काम होना है। यह काम अप्रैल से शुरू होगा। शहर के मालरोड पर डक्ट के काम के कारण खोदी गई सड़क की भी टारिंग अप्रैल में होगी। छोटा शिमला से लेकर शिल्ली चौक तक की सड़क पर इसी महीने डक्ट का काम पूरा करने की तैयारी है। इसके बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए भी पूरी तरह से खोला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें