फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नियमित रूप से करें जल स्त्रोतों की टेस्टिंग : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेनिटेशन मिशन की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

जिले में 3055 पानी के स्त्रोत, अभी 18,985 सैंपल लिए
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को उपायुक्त शिमला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वाटर एंड सेनिटेशन मिशन की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त अनुपम कश्यप ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल स्रोतों की नियमित रूप से टेस्टिंग की जाए।
जिले में 3055 पानी के स्त्रोत हैं। इसमें से अभी तक 18 हजार 985 सैंपल लिए हैं। जिले के 2536 गांवों में फील्ड टेस्ट किट वितरित की गईं हैं, लेकिन इसमें केवल 19 फीसदी लक्ष्य ही हासिल किया है। जल जीवन मिशन के तहत 264 स्कीम हैं। हर घर जल योजना के तहत जिले के 13 ब्लॉकों से 4 को सर्टिफाइड किया जा चुका है। चिह्नित 412 पंचायतों में से 234 पंचायतों को हर घर जल योजना के तहत सर्टिफाइड (प्रमाणित) किया जा चुका है। इसके अलावा 2536 चिह्नित गांवों में से 1621 गांवों को सर्टिफाइड कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में 100 प्रतिशत घरेलू कनेक्शन कार्यशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एफएचटीसी (फंक्शनल हाउस होल्ड टेप कनेक्शन) के तहत 1 लाख 72 हजार 266 कनेक्शन हैं। कश्यप ने कहा जिला में निर्माणाधीन बड़ी अंतिम चरणों में पहुंची पेयजल योजनाओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट मुहैया करवाया जाएगा। विभाग को ऐसी योजनाओं के बारे में डिटेल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। बैठक में एडीसी सचिन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा, जिला योजना अधिकारी निवेदिता, जल शक्ति विभाग के सभी एक्सईएन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें