फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर खेल में सीमित संख्या में खेल परिसर में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमण का खतरा, कोच की अनुशंसा पर ही मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

दस जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों के चलते अपने पसंदीदा खेल का अभ्यास करने की इच्छा रखने वाले सभी खिलाड़ियों को इंदिरा गांधी खेल परिसर में खेलने और प्रशिक्षण का मौका नहीं मिलेगा।
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए खेल परिसर में सीमित संख्या में सदस्यता दी जाएगी। यहां प्रशिक्षण पाने के लिए दस जनवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। रोजाना खेल परिसर में प्रवेश लेने और प्रवेश फार्म भरने के लिए हर आयु वर्ग के खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। खेल परिसर प्रबंधन ने कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सभी को प्रवेश न देने का निर्णय लिया है। उपलब्ध सीटों को लेकर कोच की अनुशंसा हर खेल में नए खिलाड़ियों को प्रवेश देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पहले से प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के अलावा प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए नए प्रवेश लेने वाले खिलाड़ियों को उपलब्ध सीटें होने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसमें संपर्क वाले खेलों बाक्सिंग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो में बहुत कम संख्या में प्रवेश दिया जाएगा। वॉलीबाल, फिटनेस सेंटर, टेबल टेनिस, बैडमिंटन जैसे खेलों में कोच अनुमति देंगे तो ही नए खिलाड़ियों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

सभी को प्रवेश देना मुश्किल : अनुराग
खेल परिसर के इंचार्ज और जिला खेल अधिकारी अनुराग वर्मा ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए सभी को प्रवेश देना संभव नहीं है। दस साल से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अभी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसके बावजूद यदि कोच किसी खिलाड़ी की प्रतिभा को देखते हुए प्रवेश को अनुमति देता है तो ही नए खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें