सीबीआई केंद्रीय जांच ब्यूरो के एसपी अब खुद भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सुनेंगे। एसपी शिमला डॉ. अरमानदीप सिंह ने जनता से अपील की है कि केंद्रीय विभागों व उपक्रमों में होने वाले भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत मोबाइल नंबर 98166-73200 पर कर सकते हैं।
अरमानदीप सिंह ने बताया कि वे इस नंबर पर खुद हर समय मौजूद रहेंगे। सीबीआई ने लोगों को आश्वस्त किया है कि किसी भी मामले को उजागर करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
सीबीआई अभी तक बीआरओए केंद्रीय बैंकों, पार्वती प्रोजेक्ट सहित सेना में डीजल घोटाले जैसे बड़े मामलों का खुलासा कर चुकी है। लेकिन रंगे हाथों घूस लेने वालों को पकड़ने में खास सफलता नहीं मिली है।
ऐसे में अब सीबीआई हेल्प लाइन नंबर के जरिये भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करना चाहती है। सीबीआई ने आग्रह किया है कि सिर्फ केंद्रीय विभागों और केंद्र सरकार से जुड़ी एजेंसियों की शिकायत ही करें।