फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: डिपुओं में अब तीन से पांच रुपये सस्ता मिलेगा रिफाइंड तेल

Wed, 10 Nov 2021 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि दालों के दामों में अभी और कमी आएगी। सरकार ने दालों में सब्सिडी बढ़ा दी है। बाजार मूल्य की अपेक्षा डिपो में दालें काफी सस्ती दी जा रही हैं।
विज्ञापन
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से डिपुओं में तीन से पांच रुपये रिफाइंड तेल सस्ता मिलेगा। एपीएल उपभोक्ताओं को तीन रुपये, जबकि बीपीएल को पांच रुपये तक रिफाइंड तेल सस्ता मिलेगा। वर्तमान में एपीएल को 137 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल मिल रहा है, जो अब 134 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से आयात शुल्क कम होने से तेल के दाम गिरे हैं। वर्तमान राशनकार्ड उपभोक्ताओं को एक लीटर सरसों और एक लीटर रिफाइंड तेल दिया जाता है। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल का टेंडर कर दिया है, जबकि इसी महीने सरसों तेल के टेंडर के लिए आवेदन मांगे जाने हैं।

सरकार की ओर से प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन दिया जाता है। इसमें तीन दालें, दो लीटर तेल, 500 ग्राम प्रतिव्यक्ति चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी पर आटा और चावल मुहैया कराया जा रहा है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि दालों के दामों में अभी और कमी आएगी। सरकार ने दालों में सब्सिडी बढ़ा दी है। बाजार मूल्य की अपेक्षा डिपो में दालें काफी सस्ती दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें