रोहतांग टनल अथॉरिटी लाहौल घाटी के लोगों को बड़ी राहत दी है। सर्दी में लाहौल से रेफर मरीज रोहतांग टनल होकर उपचार के लिए घाटी से बाहर निकल सकेंगे। यह सुविधा केवल सीमा सड़क संगठन के तहत आने वाली नॉर्थ पोर्टल सड़क तक बहाल रहने पर ही मिलेगी।
मेडिकल इमरजेंसी के आधार पर टनल अथॉरिटी ने लाहौल प्रशासन की सिफारिश पर यह अनुमति दी है। अब तक दो रेफर मरीजों को टनल के भीतर से इलाज को घाटी से बाहर भेजा जा चुका है।
टनल के नॉर्थ पोर्टल तक केलांग अस्पताल की गाड़ी जाएगी जबकि साउथ पोर्टल पर मरीजों को लिफ्ट करने के लिए कुल्लू अस्पताल की एंबुलेंस आएगी। इसको लेकर लाहौल व कुल्लू के सीएमओ से बात कर ली गई है। टनल से मरीज को टनल की ही गाड़ी लेकर जाएगी।