फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नाकामी से घटी एमबीबीएस सीटें

Wed, 25 Jun 2014 04:29 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों में हुई कटौती को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव बिंदल और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस सीटों में हुई कटौती के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

बिंदल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इन सीटों को 115 से बढ़ाकर 200 करवाया था। अब सीटों का घटना वर्तमान सरकार की नाकामी का परिणाम है।

सरकार को इस मामले में जनता को गुमराह करना बंद करना होगा। बिंदल ने कहा कि एमसीआई पूरी तरह स्वतंत्र एजेंसी है, इसलिए सरकार की ओर से ये कहना कि केंद्र सरकार ने सब कुछ करना है, पूर्णतया गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि एमसीआई ने एक पत्र लिखकर दोनों संस्थानों में कुछ कमियां बताई थी। यदि उन कमियों को समय रहते दूर किया जाता, तो सीटें बहाल हो सकती थी।

सिराज से भाजपा विधायक जयराम ठाकुर ने कहा है कि एमसीआई के सामने प्रदेश सरकार मजबूती से अपना पक्ष नहीं रख पाई। इस खामियाजा अब प्रदेश के छात्रों को भुगतना होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें