ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाए गए रेडक्रॉस मेले के रैफल ड्रॉ का
परिणाम घोषित कर दिया गया है। मेले के दौरान रैफल ड्रॉ का आयोजन बिजली
बोर्ड को सौंपा गया था।
इसमें 16 पुरस्कारों की घोषणा की गई। पहला
पुरस्कार 002561 नंबर को प्रेशर कुकर 5 लीटर, दूसरा पुरस्कार 001491 नंबर
को प्रेशर कुकर 3 लीटर, तीसरा पुरस्कार 003710 नंबर को रूम हीटर दिया
जाएगा।
इसके अलावा चौथा पुरस्कार 001182, 005340, 002225 और 002785
नंबर को डबल बेड शीट, पांचवां पुरस्कार 000583 नंबर को राशन बॉक्स दिया
जाएगा।
छठा पुरस्कार 000388, 001416, 000424 और 001118 नंबर को कॉफी
मग सेट, सातवां पुरस्कार 002163, 003449 और 001225 को छाते, आठवां 000466
नंबर को फूड प्रोडक्ट किट पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।
यह जानकारी बोर्ड के उप निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने दी।