रेडक्रॉस की उपाध्यक्ष ने बंजार में लांच की कुल्लवी साड़ी
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू के बंजार में रेडक्रॉस सोसाइटी के एक कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी की उपाध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने कुल्लवी साड़ी को लांच किया। उन्होंने कहा कि यहां की शॉल, टोपी, पट्टू खूबसूरत परिधान हैं जो हर मौसम में लोगों के लिए अनुकूल हैं। कुल्लवी साड़ी पूरी तरह से ऊनी और स्थानीय डिजाइन, कढाई पर आधारित है। इसकी देश-प्रदेश के ठंडे क्षेत्रों में मांग होगी। देश-प्रदेश में कुल्लवी साड़ी का प्रचार किया जाएगा।
उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में इस खूबसूरत साड़ी की लोकप्रियता देश-प्रदेश में बढ़ेगी। महिलाओं को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान कर किया गया है और यह साड़ी पूरी तरह से कुल्लवी शॉल का विकसित रूप है और आने वाले समय में साड़ी के स्वरूप में और निखार आएगा। इससे पहले डॉ. साधना ठाकुर ने स्तन एवं बच्चादानी कैंसर जांच वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।