फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, दो माह की बच्ची समेत 304 पॉजिटिव, जानें सक्रिय केसों की संख्या

Fri, 02 Apr 2021 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64420 पहुंचा
  • प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 3338 पहुंची
  • अब तक 60023 संक्रमित हुए ठीक, 1043 की मौत
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। शुक्रवार को कांगड़ा में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, शिमला में 81 वर्षीय बुजुर्ग, जबकि हमीरपुर में 54 वर्षीय महिला व 77 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।  वहीं, प्रदेश में 304 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 51, सोलन 52, बिलासपुर 40, ऊना 55, शिमला 44, हमीरपुर 28, सिरमौर 13, मंडी- चंबा नौ-नौ और किन्नौर में तीन नए मामले आए हैं।  सिरमौर में नौ वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऊना में दो माह की बच्ची पॉजिटिव भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


 उधर, प्रदेश में गुरुवार को कोरोना की जांच के लिए 4521 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 3711 की रिपोर्ट निगेटिव और 673 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64420 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 3338 हो गए हैं। अब तक 60023 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1043 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 280, चंबा 46, हमीरपुर 339, कांगड़ा 651, किन्नौर आठ, लाहौल-स्पीति शून्यू, कुल्लू 61, मंडी 163, शिमला 309, सिरमौर 238, सोलन 561 और ऊना जिले में 682 है। प्रदेश में शुक्रवार को 45 साल से अधिक उम्र के 20, 000 से अधिक लोगों ने टीका लगवाया।

अप्रैल को नगर निगम चुनाव के बाद सूबे में बढ़ सकती हैं बंदिशें
प्रदेश में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए सरकार नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद सूबे में और कई बंदिशें बढ़ा सकती है। पालमपुर, सोलन, मंडी और धर्मशाला में सात अप्रैल को नगर निगम चुनाव, नगर पंचायतों के चुनाव और कई पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होने हैं। इसी दिन नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। इसके बाद बसों में उचित सामाजिक दूरी, बॉर्डर एरिया पर सख्ती, हिमाचल में प्रवेश करने के लिए कोविड रिपोर्ट अनिवार्य करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने पांच जिलों को निगरानी बरतने के आदेश दिए हैं। इसमें ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिला शामिल है। शादी और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों की संख्या में कमी की जा सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी अधिकारियों की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात होनी है। अभी कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शनिवार को सभी सरकारी विभागों में एक दिन का विशेष अवकाश रहेगा। हालांकि प्रदेश के बैंकों में शनिवार को छुट्टी नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें