फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रही है भर्ती, करें आवेदन

Tue, 19 Aug 2014 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना अधिकारी रोहड़ू कार्यालय के तहत पांच स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों व एक मिनी आंगनबाडी़ केंद्र में कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन


इसके लिए पात्र महिलाओं से 10 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी रोहड़ू धर्मपाल कश्यप ने बताया कि नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड नंबर-3 बी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा।

इसके अलावा समोली पंचायत के सैन्जी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता का एक पद व लोअरकोटी पंचायत के सिदरोटी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। कुई पंचायत के अंद्रेवठी आंगनबाड़ी केंद्र में एक सहायिका का पद भरा जाना है।
विज्ञापन


पुजारली-4 पंचायत के टिलूधार आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद भरा जाना है। धराड़ा पंचायत में स्वीकृत मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बानबाओ में कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। इच्छुक महिलाएं दस सितंबर तक आवेदन कर सकती हैं।

ये योग्यताएं हैं जरूरी

उन्होंने बताया कि जिस महिला का नाम मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की फ्रिजिंग सूची में एक जनवरी 2014 से दर्ज है, वही पद के लिए आवेदन कर सकती है। महिला के  परिवार की वार्षिक आय बीस हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इच्छुक महिला संबंधित आंगनबाड़ी क्षेत्र में पड़ने वाले गांव की निवासी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने उम्मीदवारों के चयन के लिए समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें