फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में नौकरी के लिए युवाओं का इंतजार समाप्त होने वाला है। बैंक शीघ्र प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलेगा। बैंक में करीब 500 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नई भर्ती से रिक्त पद भरे जाएंगे। बैंक में भरे जाने वाले लिपिक वर्ग के पदों पर भर्ती को इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। शीघ्र बैंक भर्ती का शेड्यूल जारी कर देगा। सूचना के अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष से पूर्व बैंक ने रिक्त पद भरने का लक्ष्य रखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

आईबीपीएस के माध्यम से ली जाएगी परीक्षा

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में रिक्त चल रहे जरनल मैनेजर के दो और चार डिप्टी जरनल मैनेजर के पद भरने के लिए सरकार से रियायत मांगी जाएगी। इन पदों पर पदोन्नति को वर्तमान में बैंक के अधिकारी पात्रता पूरी नहीं कर रहे हैं।

इसलिए सरकार से इसकी पात्रता शर्तों में छूट लेकर शीघ्र इन पदों को भी भरा जाएगा। केसीसीबी के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने बताया कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में रिक्त पद भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे संबंधित औपचारिकताएं पूरी करके भर्ती शुरू की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें